Last Updated: Friday, September 27, 2013, 14:23
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली/बीजिंग: सुनने में तो यह काफी अचरज लगेगा पर है यह हकीकत। चीन में एक व्यक्ति ने अपने माथे पर नाक उगा ली है। ऐसा करके इस शख्स ने जो सूरत पाई वह अपने आप में हैरतअंगेज है। इस व्यक्ति की नाक वास्तविक जगह पर न होकर अब माथे पर है।
यह वाकई में सच है। दरअसल यह एक कृत्रिम अंग है। चीन के फुझियान प्रांत में डाक्टरों ने इस शख्स के माथे पर नाक उगाकर सबको हैरत में डाल दिया। 22 वर्षीय जाओलिन साल 2012 में दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिस वजह से उसकी नाक में सबसे अधिक चोट आई और उसकी नाक टूट गई।
जिसके बाद संक्रमण बढ़ता चला गया और नौबत नाक काटने तक आ पड़ी। इसके बाद डाक्टरों ने स्टेम सेल तकनीक से जाओलिन के माथे पर नाक उगाने की सोची। जिसके लिए डाक्टरों ने त्वचा के कुछ ऊतकों को जाओलिन के माथे पर प्लांट कर दिया। डॉक्टरों ने इसके लिए त्वचा को नाक के आकार में काट लिया और बीच में कार्टिलेल लगाकार इसे आकार दे दिया। हड्डी भी उसके ही शरीर से निकाली गई थी।
उसकी नाक अब पूरी तरह तैयार है और डाक्टर इसे इसकी सही जगह पर ट्रांसप्लांट करने की योजना बना रहे हैं। जिसे सर्जरी के जरिये ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
First Published: Friday, September 27, 2013, 14:23