Last Updated: Sunday, December 11, 2011, 16:18
मास्को : रूस में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में वोटों की कथित धांधली के खिलाफ रविवार को हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी भाषा के टेलीविजन चैनल रशिया टुडे ने लोगों को छोटे खिलौनों के हाथ में निष्पक्ष चुनाव की मांग करने वाले पर्चे लिए हुए दिखाया।
प्रदर्शनकारियों ने कुछ दिनों पहले हुए संसदीय चुनाव की जगह पर निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसदीय चुनाव के दौरान धांधली कर पुतिन की सत्तारूढ़ यूनाईटेड रशिया पार्टी के पक्ष में वोट डाला गया।
First Published: Sunday, December 11, 2011, 22:49