जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज, China sends fighters to counter Japanese aircraft

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाजबीजिंग : पूर्वी चीन सागर में चीन एवं जापान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों द्वारा अपने वाई-8 जंगी जहाज का पीछा किया जाने के बाद चीन ने अपने दो जे-10 जंगी जहाजों को पूर्वी चीन सागर की तरफ रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक देश के रक्षा मंत्रालय ने यह कहते हुए टोक्यो के इस कदम की निंदा की कि जापान के सैन्य विमान चीन के सैन्य विमानों की नियमित गश्त में बाधा खड़ी कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि चीन का वाई-8 जंगी जहाज गुरुवार को पूर्वी चीन सागर के दक्षिणपश्चिम वायुक्षेत्र में गश्ती कर रहा था।

उन्होंने बताया कि वाई-8 विमान का पीछा कर रहे जापानी लड़ाकू विमानों की निगरानी करने के लिए दो जे-10 जंगी जहाजों को भेजा गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 12, 2013, 00:02

comments powered by Disqus