दक्षिणी सूडान में संघर्ष में 24 लोगों की मौत

दक्षिणी सूडान में संघर्ष में 24 लोगों की मौत

जूबा : दक्षिणी सूडान में सैनिकों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 24 लोग मारे गए हैं। दक्षिण सूडान के सैन्य प्रवक्ता कर्नल फिलिप अगुवर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कल जोंगलेई प्रांत में हुयी गोलीबारी में 20 विद्रोही और चार सैनिक मारे गए।

उन्होंने बताया कि सेना ने विद्रोहियों के कब्जे से बोमा शहर को मुक्त कराते हुए अपने नियंत्रण में ले लिया है। विद्रोहियों ने इसी महीने की शुरुआत में इस शहर पर कब्जा जमा लिया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 20, 2013, 21:12

comments powered by Disqus