दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापानतोक्यो : विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

जापानी तटरक्षक ने कहा कि दो चीनी तटरक्षक पोत आज तड़के टोक्‍यो के नियंत्रण वाले सेनकाकू द्वीपसमूह के 12 नॉटिकल मील जल क्षेत्र में घुस आया। बीजिंग इस द्वीप समूह को दीयाओयुस कहता है।

बीजिंग कहता रहा है कि सैकड़ों वषरें से यह द्वीपसमूह उसके अधिकार क्षेत्र में रहा है और टोक्‍यो ने इस पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 19, 2013, 10:41

comments powered by Disqus