द्वीपसमूह - Latest News on द्वीपसमूह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सोलोमन द्वीपसमूह में 7.6 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 08:48

सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय भाग में आज सुबह 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अंतरसरकारी समुद्री आयोग ने सोलोमन द्वीपसमूह, वनुआतु और पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।

अंडमान में मुक्त कराई गईं 8 जारवा लड़कियां

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 13:07

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में दूरस्थ पहाड़ियों से 8 जारवा लड़कियों को मुक्त कराया गया है। अंडमान के पुलिस अधीक्षक चिन्मय बिस्वाल ने बुधवार को यहां बताया कि कुछ आदमियों ने पिछले सप्ताह जारवा आरक्षित क्षेत्र (जारवा रिजर्व जोन) से इन लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इस सिलसिले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

सोलोमन द्वीपसमूह पर 6.0 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 09:17

सोलोमन द्वीपसमूह पर आज 6.0 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन आस्ट्रेलियाई भूकंप वैज्ञानियों ने बताया कि यहां पर सुनामी आने की संभावना कम है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि 6.0 की तीव्रता का यह भूकंप राजधानी होनियारा के 272 किलोमीटर पश्चिम-पश्चिमोत्तर में आया। इसका केंद्र जमीन के नीचे नौ किमी की गहराई पर था जो पश्मिी शहर गिजो से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।