नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट, 5 मरे

नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट, 5 मरे

अबूजा : उत्तरी नाइजीरिया के हिंसाग्रस्त मैदुगुरी शहर में एक किशोर आत्मघाती बम हमलावर ने शुक्रवार की नमाज के दौरान विस्फोट कर दिया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

इस हमलावर ने कल संभवत: मस्जिद में नमाज के दौरान एक आध्यात्मिक नेता को निशाना बनाया जो क्षेत्र के परंपरागत इस्लामी शासक के आवास के पास है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बम हमलावर 15 साल से अधिक उम्र का था और वह मस्जिद में आया तथा अगली पंक्ति की तरफ गया जहां शहर के आध्यात्मिक नेता बैठे हुए थे। इस लड़के को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया।

इस बीच आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। विस्फोट में आध्यात्मिक नेता बाल बाल बच गए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 14, 2012, 18:23

comments powered by Disqus