नाइजीरिया के कदुना में 20 की हत्या

नाइजीरिया के कदुना में 20 की हत्या

आबूजा : नाइजीरिया के कदुना राज्य में एक बंदूकधारी ने रविवार तड़के 20 लोगों की हत्या कर दी। बीबीसी के अनुसार घटना डकैतों से प्रभावित डोगो डवा गांव में घटी और अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मृतकों में अधिकतर लोग मस्जिद से निकल रहे थे।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन मीडिया रपटों के अनुसार यह लुटेरों का काम माना जा रहा है।

कदुना राज्य बोको हरम नाम के इस्लामी आतंकवादी संगठन के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। (एजेंसी)


First Published: Sunday, October 14, 2012, 20:04

comments powered by Disqus