नाइजीरिया: नाव डूबने से 20 मरे - Zee News हिंदी

नाइजीरिया: नाव डूबने से 20 मरे

अबुजा: दक्षिणी नाइजीरिया में एक नाव के डूबने से उसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी की इस नाव में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। इसमें सवार यात्रियों की संख्या 40 बतायी जा रही है। यह नाव ईगल द्वीप से नाइजर डेल्टा के मग्बुदोहिया इलाके की ओर जा रही थी।

 

नाइजीरिया के राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता युशुआ शुएब ने कहा कि अभी तक 20 शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन अन्य लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। इनमें एक बच्चा और एक गर्भवती महिला शामिल है।

 

बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात अंधेरे की वजह से बचाव कार्य रोकना पड़ा। बचाव कार्य दिन में शुरू कर दिया जाएगा।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यात्रियों को ढूंढ़ने में बचाव दल की मदद की। नाव में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे।

 

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सड़कों की हालत अच्छी नहीं हाने की वजह से नाव यातायात का एकमात्र विश्वस्त माध्यम है। (एजेंसी )

First Published: Thursday, December 15, 2011, 08:40

comments powered by Disqus