नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने 5 को मौत के घाट उतारा

नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने 5 को मौत के घाट उतारा

नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने 5 को मौत के घाट उतारा कानो (नाइजीरिया) : उत्तरी नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाओं में बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के प्रवक्ता रिलवानु दुटसे ने संवाददाता को बताया, ‘मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने कानो के शरदा औद्योगिक इलाके में स्थित एक कारखाने में एक पुलिस कांस्टेबल सहित तीन लोगों की हत्या कर दी।’ उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दूसरा हमला बोरनो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में हुआ। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बंदूकधारियों ने शहर के एक प्रमुख बाजार में गोलीबारी करके दो व्यापारियों की हत्या कर दी। राज्य में सैन्य संयुक्त कार्यबल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सगीर मूसा ने बताया कि कुछ बंदूकधारियों द्वारा ‘सोमवार बाजार’ पर हमला करने की सूचना मिली। बंदूकधारियों ने आज सुबह दो व्यापारियों की हत्या कर दी। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 20, 2012, 09:30

comments powered by Disqus