Last Updated: Monday, March 11, 2013, 08:52
लंदन : नाइजीरिया के एक इस्लामी आतंकवादी संगठन ने सात `विदेशी ईसाइयों` की हत्या की आशंका जताई है। ब्रिटेन के एक समाचार पत्र के अनुसार, मारे गए सभी लोग निर्माण श्रमिक थे। इनमें से ब्रिटेन का एक, लेबनान का तीन और यूनान का एक, इटली का एक और फिलीपिंस का एक व्यक्ति शामिल है। इन्हें पिछले महीने उत्तरी नाइजीरिया में अगवा कर लिया गया था।
नाइजीरिया के आतंकवादी संगठन `अंसरू` ने अपहरण की जिम्मेदारी ली थी। इस संगठन ने एक इस्लामिक वेबसाइट पर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बाउची शहर में ब्रिटिश युद्धक विमान देखे जाने के बाद उसके सदस्यों ने विदेशी ईसाइयों की हत्या कर दी। बंधकों की मौत की खबर की पुष्टि के लिए वीडियो फिल्म भी बनाई गई है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा कि उसने घटना की अविलंब जांच शुरू कर दी है। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 11, 2013, 08:52