Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 23:50
आबूजा : उत्तरी नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमलावरों ने एक सैन्य बैरक के अंदर स्थित एक गिरजाघर को निशाना बना कर विस्फोट किया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हमला सेंट एंड्रीयूज सैन्य प्रोटेस्टेंट चर्च में किया गया जो जाजी में सशस्त्र बल कमान एवं कर्मचारी कॉलेज के अंदर स्थित है।
इस धमाके के कुछ मिनटों के बाद ही उस जगह पर दूसरा धमाका हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावरों की पहचान नहीं हो पायी है और वे सैन्य कैंट इलाके में प्रवेश कर गये। रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में 11 लोग मारे गये हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। इन हमलों के लिये कट्टरवादी इस्लामी संगठन बोको हरम पर शक किया जा रहा है जो नाइजीरिया में अब तक हमले करता रहा है। नाइजीरिया एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां की अधिकतर जनसंख्या मुसलमान और ईसाई है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 25, 2012, 23:50