नाइजीरिया में झड़प, 101 लोगों की मौत

नाइजीरिया में झड़प, 101 लोगों की मौत

नाइजीरिया में झड़प, 101 लोगों की मौतअबुजा: नाइजीरिया के दो शहरों दमतुरू और कदुना में तीन दिन में गुटीय झड़पों तथा उग्रवादियों और सरकारी सैनिकों के बीच गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 101 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को तीन गिरजाघरों पर आत्मघाती बम हमले किए गए थे।

कदुना शहर में इसाइयों ने इस्लामी कट्टरपंथी गुट बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों द्वारा किए गए बम हमलों के बदले में मस्जिद जलाई और मुसलमानों को कथित तौर पर मारा।

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य योबे के दमतुरू शहर में सैनिकों तथा उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में छह सुरक्षा कर्मियों सहित 40 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई। राज्य पुलिस के प्रवक्ता पैट्रिक एजबनाइवे ने फोन पर प्रेस ट्रस्ट को बताया कि मृतकों में से 34 तो बोको हराम के सदस्य थे।

एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि दमतुरू के सैनी अबाचा अस्पताल में आठ पुलिस कर्मियों और तीन सैनिकों के शव लाए गए। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 21, 2012, 09:13

comments powered by Disqus