नाइजीरिया में दक्षिण कोरिया के 3 डॉक्टरों की हत्या

नाइजीरिया में दक्षिण कोरिया के 3 डॉक्टरों की हत्या

अबुजा : नाइजीरिया के योब राज्य में रविवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने तीन दक्षिण कोरियाई डॉक्टरों की हत्या कर दी। योब राज्य के पुलिस आयुक्त सानुसी रूफाई ने बताया कि हमला पोतिस्कुम शहर में हुआ।

रूफाई ने कहा, ‘उन्होंने डॉक्टरों के अपार्टमेंट में घुस कर सबका गला काट दिया।’निवासियों का कहना है कि सभी डॉक्टर शहर के सदर अस्पताल में काम करते थे।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दो डॉक्टरों का गला काटा था जबकि तीसरे का सिर काट दिया था।

पड़ोसियों ने सुबह डॉक्टरों के अर्पाटमेंट का दरवाजा खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। सुबह सभी के शव उनके घर में पड़े मिले।

अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर एक सरकारी अस्पताल में काम करते थे। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 10, 2013, 21:14

comments powered by Disqus