नाइजीरिया में नौका पलटी, 30 मरे - Zee News हिंदी

नाइजीरिया में नौका पलटी, 30 मरे

लागोस : नाइजीरिया में एक नौका पलटने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नौका ईगल द्वीप से मगबुओदोहिया जा रही थी। आपातकालीन सेवा प्रबंधक नैपोलियोन एजेकियाह ने आज बताया कि 14 अन्य लोगों के भी मरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि नौका की क्षमता कम से कम 35 लोगों की थी लेकिन माना जाता है कि इसमें 55 यात्री सवार थे। हादसे में एक महिला सहित छह लोग जिन्दा बच गए। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 16, 2011, 23:20

comments powered by Disqus