Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 15:19
आबुजा : नाइजीरिया में सैनिकों की वर्दी पहने संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादियों के हमले के बाद से 34 लोग लापता भी हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार को बोर्नो प्रांत के मोंगुनो शहर में हुई। यह हमला आतंकी संगठन बोको हराम की ओर से किया गया।
हाल ही में नाइजीरियाई राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने देश के उत्तरी हिस्से के तीन प्रांतों में आपातकाल घोषित किया था और इन स्थानों पर सेना को तैनात किया गया था। इसके बाद सेना ने ऐलान किया था कि उसकी कार्रवाई में घायल होने के कारण बोको हराम के सरगना अबूबकर शेकू की मौत हो गई है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, September 1, 2013, 15:19