Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 08:51

अबुजा : नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा में संदिग्ध जलदस्युओं ने भारतीय कंपनी के एक जहाज पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग मारे गए। सूत्रों ने बताया कि यह जहाज भारतीय कंपनी संदेसरा समूह की कंपनी स्टरलिंग ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड का था।
संयुक्त कार्यबल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अनियेमा नवाचुक्वु ने बताया कि घटना में दो सैनिक बुरी तरह घायल हो गए हैं और चालक दल का एक सदस्य लापता है। सैनिकों जवाबी कार्रवाई में तीन दस्यु भी घायल हुए हैं। वे जहाज पर हमले का कोई कारण नहीं बता सके। हमले के वक्त जहाज बिल्कुल खाली था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 6, 2013, 08:51