नाइजीरिया में संघर्ष, 185 लोगों की मौत-Nigeria fighting kills 185 in state of Borno

नाइजीरिया में संघर्ष, 185 लोगों की मौत

नाइजीरिया में संघर्ष, 185 लोगों की मौतअबूजा : शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी राज्य बोरनो में सेना और इस्लामी विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में मछुआरा समुदाय के लगभग 185 लोग मारे गये हैं।

स्थानीय प्रशासन के प्रमुख लवन कोले ने कल अधिकारियों को सूचित किया कि बरामद किये गये शवों को दफना दिया गया है लेकिन मारे गये अन्य लोगों की तलाश अभी समाप्त नहीं हुयी है।

सेना के प्रवक्ता बिग्रेडियर जनरल आस्टिन इडोकपयी ने बताया कि विद्रोहियों ने मानव ढाल तैयार की और सैनिकों पर रॉकेट चालित ग्रेनेड तथा आधुनिक मशीनगनों से हमला किया।

हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हरम 2009 से उत्तरी नाइजीरिया में हमले कर रहा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 22, 2013, 09:57

comments powered by Disqus