'नाइजीरिया में हमलों से अफ्रीका में दहशत' - Zee News हिंदी

'नाइजीरिया में हमलों से अफ्रीका में दहशत'

 

संयुक्त राष्ट्र : नाइजीरिया में चरमपंथी संगठन बोको हराम के की ओर से किए गए हमलों के बाद अफ्रीका महाद्वीप की तमाम सरकारें इन दिनों डरी हुई हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका में सबसे बड़ी चिंता आतंकवादी हमलों की आशंका के साथ सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर है। इस चिंता को लेकर नाइजीरिया ने अपने रक्षा बजट में 65 फीसदी का इजाफा किया है।

 

रिपोर्ट में लीबिया से तस्करी के जरिए बाहर लाए गए हथियारों को लेकर भी चिंता जताई गई है। इसमें चाड, नाइजर, नाइजीरिया, मॉरीतानिया और इनके पड़ोसी देशों की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है।

 

 

नाइजीरिया ने पिछले सप्ताह कानो में हुए हमलों के बाद 200 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें ज्यादातर चाड सिपाही शामिल हैं।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह हिंसा के शिकार रहे इस क्षेत्र में गुरुवार को भी बम विस्फोट हुआ है। सेना और पुलिस ने बताया कि कानो बस अड्डे पर हुए विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इसके कारण क्षेत्र को खाली कराना पड़ा। विस्फोट के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

 

कानो में पिछले सप्ताह शुक्रवार को बंदूकों और बम से हुए हमलों में कम से कम 185 लोग मारे गए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक समूह बोको हरम ने ली है।  नाम गुप्त रखने की शर्त पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हुए हमलों के बाद से कई गिरफ्तारियां हुई हैं।  (एजेंसी)

First Published: Friday, January 27, 2012, 00:28

comments powered by Disqus