नाइजीरिया: हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए

नाइजीरिया: हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए

अबुजा : नाइजीरिया के मध्य नसरावा राज्य में एक स्थानीय हथियारबंद समूह द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में कम से कम 30 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। नसरावा राज्य के पुलिस आयुक्त अबयोमी अकेरेमाल ने कल यहां पर संवाददाताओं को बताया कि मारे गये सुरक्षाकर्मी 60 अधिकारियों के दल का हिस्सा थे। बंदूकधारियों ने घात लगा कर जब अंधाधुंध गोलीबारी की उस समय ये सुरक्षाकर्मी ओमबट्से पंथ के नेता को गिरफ्तार करने के लिए गए थे।

इस हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों की जान जाने के अलावा 17 अन्य अधिकारी अभी भी लापता है। इस गुट पर प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि उसके सदस्य चर्च और मस्जिदों में जा कर लोगों को अपने संगठन और उसके सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ लेने के लिए बाध्य करते हैं।

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य में कट्टरपंथी इस्लामिक गुट बोको हराम द्वारा एक सैन्य शिविर, एक पुलिस स्टेशन, बामा स्थित एक जेल और बोर्नो शहर में उग्रवादी हमले करने के बाद यह घटना हुई है। बोको हराम के हमले में 55 लोगों मारे गए थे। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 10, 2013, 10:59

comments powered by Disqus