Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 18:16

काठमांडो : नेपाल में इस साल ठंड से अब तक 49 व्यक्तियों की जान जा चुकी है जबकि राजधानी काठमांडो में पारा शून्य से नीचे चला गया है।
पिछले कुछ सप्ताह में पारे में तेजी से गिरावट आयी है जिससे इतने लोगों की मृत्यु हो गयी। मरने वालों में अधिकतर 50 से अधिक आयु के हैं। यह हालत मुख्यत: तराई और दक्षिण नेपाल में देखी गयी है।
पारे में गिरावट अब भी जारी है और आज पारा लगभग शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। काठमांडो कल इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा जब पारा शून्य से नीचे 1.1 पर पहुंच गया।
पूर्वी नेपाल के झापा और सुनसारी जिलों से आज आठ लोगों के मरने की सूचना है जिसके साथ ही इस वर्ष ठंड से मरने वालों की संख्या बढकर 49 हो गयी। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 9, 2013, 18:16