नोबेल भाषण : सू ची का संघर्ष जारी रखने का एलान

नोबेल भाषण : सू ची का संघर्ष जारी रखने का एलान

नोबेल भाषण : सू ची का संघर्ष जारी रखने का एलान ओस्लो : म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने नोबेल पुरस्कार से संबंधित पारंपरिक संबोधन में अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।

सैन्य शासन के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने वाली सू ची ने राष्ट्रीय सुलह के लिए काम करने की बात की। सू ची ने हालांकि, कहा कि म्यामांर में शेष राजनीतिक बंदियों को रिहा करना होगा।

उन्हें वर्ष 1991 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। सूची ने कहा, मेरी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी और मैं राष्ट्रीय सुलह की प्रक्रिया में भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि म्यामांर में हुए हालिया बदलाव को लेकर वे आशावान हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 16, 2012, 20:21

comments powered by Disqus