Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 15:52
अबुजा : सेक्स की दुनिया में भी अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलने लगे हैं। अभी तक तो आपने औरतों से ही बलात्कार की खबरें पढ़ी होगी लेकिन नाइजीरिया में एक व्यवसायी से उसकी पांच पत्नियों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। अत्यधिक सेक्स के कारण व्यवसायी की मौत हो गई।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, ओगबादिबो में रहने वाला उरोका ओनोजा अपनी छठी और सबसे जवान पत्नी से ज्यादा सेक्स करता था। इससे उसकी पहले की पांचों पत्नियां चिढ़ी हुई थी। एक दिन जब ओनोजा अपनी छठी पत्नी से सेक्स कर रहा था तभी उसकी पांचों पत्नियां कमरे में घुस गई और उसकी छाती पर बैठ गई। एक के हाथ में चाकू था जो उसने ओनोजा की गर्दन पर रख रखा था। इसके बाद पांचो पत्नियां सेक्स की डिमांड करने लगी।
नाइजीरिया के डेली पोस्ट के अनुसार, ओनोजा ने चार पत्नियों से तो सेक्स किया लेकिन पांचवी पत्नी से सेक्स करते वक्त उसकी सांसें उखड़ गई। जब पांचों को पता चला कि ओनोजा की मौत हो गई है तो वे सभी जंगल में भाग गई। पिछले सप्ताह पुलिस ने ओनोजा की दो पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 25, 2012, 15:52