संयुक्त राष्ट्र : दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्य चुने गए पाकिस्तान को पूरा विश्वास
है
कि भारत ने उसके पक्ष में मतदान किया होगा।
मोरक्को
, ग्वाटेमाला और
टोगो के साथ शुक्रवार को सुरक्षा परिषद् का अस्थाई सदस्य चुने गए पाकिस्तान ने
पिछले साल भारत को
10 सदस्यीय अस्थाई समूह में चुने जाने के लिए भारत के
पक्ष में मतदान किया था। भारत का दो वर्षीय कार्यकाल इस साल जनवरी से
शुरू हुआ है। पाकिस्तान का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल्ला हुसैन हारून ने
बताया
, मैं उनका (संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि
हरदीप सिंह पुरी) का आभारी हूं और मैं भारत की पाकिस्तान के प्रति इस
प्रतिक्रिया की प्रशंसा करता हूं। इससे बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाने में
मदद मिलेगी। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा
, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत
ने हमारे पक्ष में मतदान किया है। मतदान गुप्त रूप से हुआ था। पाकिस्तान को
193 सदस्यीय सुरक्षा परिषद् में
129 मत मिले।
पुरी ने इस जीत पर हारून को फोन पर बधाई दी।
हारून ने कहा कि पुरी और उनके काम में अच्छे संबंध हैं। आप देखेंगे
कि हमारे संबंधों के बीच सामान्य तौर पर आने वाली परेशानियां नहीं हैं और
यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परिषद् के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर काम
करेगा
, खास तौर पर भारत के साथ।
पिछले साल यूएस ओपन टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के
ऐसाम-उल-हक कुरैशी एक ही टीम में खेले थे
, इसके संदर्भ में हारून ने कहा
, अगर बोपन्ना और कुरैशी एक साथ खेल सकते हैं
, तो हम इस रुख को राजनीति में
भी ला सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थाई राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने
महासभा के हॉल के बाहर हारून को जीत की बधाई देते हुए उन्हें गले से लगाया।
भारत और पाकिस्तान इसके पहले
1968, 1977 और
1984 में संयुक्त राष्ट्र में एक साथ चुने गए थे।
(एजेंसी)