सुरक्षा परिषद - Latest News on सुरक्षा परिषद | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

UNSC ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा की

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:49

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की एक सुर में कड़े शब्दों में निंदा की और साजिशकर्ताओं तथा उनके आकाओं को निंदनीय कृत्यों के लिए न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत को रेखांकित किया।

ऐतिहासिक जीत पर अमेरिका ने भाजपा को दी बधाई

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 21:52

अमेरिका ने भाजपा को उसकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर आज बधाई दी और कहा कि वह नई भारत सरकार के साथ काम करने को उत्सुक है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने एक ट्वीट में कहा, अमेरिका भारत के ऐतिहासिक चुनाव में भाजपा को उसकी जीत पर बधाई देता है।

सुरक्षा परिषद में सुधारों को लागू करे यूएन : भारत

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:18

भारत ने आज कहा कि वर्ष 2015 के बाद के महत्वाकांक्षी विकास एजेंडा से पहले संयुक्त राष्ट्र को ‘अपना घर व्यवस्थित करना चाहिए’ और सुरक्षा परिषद में बहुप्रतीक्षित सुधारों को कार्यान्वित करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दोबारा हुई बैठक

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 09:02

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की बंद कमरे में एक बार फिर बैठक हुई। यूक्रेन के आग्रह पर इस अनौपचारिक बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि राष्ट्र उपस्थित थे।

सोमालिया में हथियार आपूर्ति के नियम होंगे सख्त!

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 13:31

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से सोमालिया के सुरक्षा बलों के लिए हथियार आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के पक्ष में मत दिया है।

सुरक्षा परिषद ने की यूक्रेन पर चर्चा, रूस ने कार्रवाई को ‘उचित’ बताया

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 17:11

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि यूक्रेन के अपदस्थ राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने अपने देश में कानून एवं व्यवस्था पुन: स्थापित करने और यूक्रेनी लोगों की रक्षा के लिए उससे रूसी सेना का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था।

यूक्रेन ने UNSC से रूसी अतिक्रमण रोकने को कहा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 11:57

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी अतिक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपातकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया और मॉस्को पर विश्व संस्था के चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की बैठक

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 10:10

यूक्रेन में पल-पल बदल रही गतिविधियों के बारे में राय मशविरा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक संक्षिप्त बैठक की।

सीरिया पर सुरक्षा परिषद की वार्ता से नदारद रहे रूस, चीन

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 09:43

रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सीरिया से जुड़ा वह प्रस्ताव लाने के प्रयास विफल करने में लगा है जिससे सीरिया सरकार द्वारा मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अप्रतिबंधित पहुंच देने तक सीरिया के खिलाफ प्रतिबंधों की संभावना बढ़ जाएगी।

यूएन ने किया दक्षिण सूडान के बंदियों की रिहाई का आह्वान

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 11:38

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति से राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार जरूरी: भारत

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 11:04

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत ने कहा कि इस विश्व निकाय को विश्वसनीय बनाने और इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निरंतर विश्वास को बनाए रखने के लिए इसकी सदस्यता में विस्तार करना आवश्यक है।

UNSC के पांच अस्थायी सदस्यों का हुआ चुनाव

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 15:09

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आज चाड, चिली, लिथुयानिया, नाइजीरिया और सउदी अरब को सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुन लिया।

सीरिया को रासायनिक हथियार मुक्त करने की योजना को मंजूरी

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 15:34

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को सीरिया के रासायनिक हथियारों को समाप्त करने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून द्वारा प्रस्तावित योजना को मंजूरी दे दी।

सुरक्षा परिषद में सीरिया के रासायनिक हथियारों पर वार्ता

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:50

सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने संबंधी रूस समर्थित अमेरिकी योजना के एक प्रस्ताव पर वार्ता की। राजनयिकों ने बताया कि यदि रूस के साथ समझौता हो जाता है तो पश्चिमी देश इस सप्ताहांत सुरक्षा परिषद में मतदान कराने की मांग कर सकते हैं।

सुरक्षा परिषद पूरी तरह पंगु हो चुकी है: ओबामा

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 11:06

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दरकिनार कर आगे बढ़ने का फैसला किया है । यही नहीं उन्होंने 15 सदस्यीय इस निकाय को पंगु करार दिया है।

यूएन ने भारतीय दूतावास के पास हुए हमले की निंदा की

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 10:22

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास हुए आत्मघाती बम हमले की निन्दा की है जिसमें 12 लोग मारे गए थे। परिषद ने कहा कि आतंकवाद के इस कृत्य के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

UNSC में भिड़े अफगान और पाक राजनयिक

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 12:44

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की यहां हुई बैठक में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिकों के बीच सीमा पार से आतंकवाद और आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों की मौजूदगी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान तकरार हो गई।

UNSC में स्थाई सदस्यता के लिए दबाव बनाएंगे भारत-जर्मनी

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 21:24

भारत और जर्मनी ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की हाल ही में हुई वार्ता के दौरान काफी समय से लंबित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार को आगे बढ़ाने के बारे में बातचीत की थी।

अफगानिस्तान में अभियान अभी पूरा नहीं: भारत

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 09:46

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि अफगानिस्तान में पिछले एक दशक से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों के बावजूद युद्ध प्रभावित देश में आतंकवाद का खतरा बरकरार है।

`सुरक्षा परिषद में भारत का नहीं होना समझ से परे`

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 20:50

मॉरीशस ने आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन करते हुए कहा है कि यह समझ से बाहर की बात है कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्था की शीर्ष इकाई में शामिल नहीं है।

सुरक्षा परिषद में उ. कोरिया के खिलाफ प्रस्ताव

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 09:18

अमेरिका और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को सख्त करने से जुड़ा एक संयुक्त प्रस्ताव पेश किया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना रूस

Last Updated: Friday, March 1, 2013, 22:21

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के लिए आवर्ती पद्धति के तहत रूस ने शुक्रवार को मार्च महीने के लिए अध्यक्ष पद संभाल लिया।

मरने के दो साल बाद बैन सूची से हटा लादेन का नाम

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 10:15

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के करीब दो साल बाद प्रतिबंधित लोगों की सूची से उसका नाम हटाया है।

उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध के खिलाफ है रूस

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 14:37

रूस, उत्तर कोरिया के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम के लिए उसके खिलाफ व्यापारिक प्रतिबंध लगाए जाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए जाने वाले अन्य प्रतिबंधों का समर्थन करेगा।

फिर परमाणु परीक्षण कर सकता है उत्तर कोरिया

Last Updated: Tuesday, February 12, 2013, 20:53

अपने भूमिगत परीक्षण के लिए लगभग पूरी दुनिया की आलोचना झेल रहे उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी खतरे के प्रति यह उसकी पहली प्रतिक्रिया है।

`राज्य की नीति के रूप में आतंक का इस्तेमाल कर रहे राष्ट्र अदूरदर्शी`

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 13:05

भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के बीच आंतकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि आतंकवाद को ‘राज्य की नीति के हथियार’ के रूप में इस्तेमाल कर रहे देश ‘अदूरदर्शी’ हैं और इस ‘भस्मासुर’ से उन्हें खुद भी गंभीर नुकसान उठाना पड़ा है।

असलियत से परे है UNSC का मौजूदा ढांचा: भारत

Last Updated: Saturday, November 3, 2012, 18:40

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का वर्तमान ढांचा वैश्विक वास्तविकताओं से पूरी तरह से परे है और इससे किसी का हित पूरा नहीं होता है।

भारत ने संभाला UNSC अध्यक्ष का कार्यभार

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 21:09

भारत ने आज से एक महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यभार संभाला।

`वर्ष 2011 में तालिबान ने जुटाए 40 करोड़ डॉलर`

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 20:57

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी गयी रिपोर्ट में प्रतिबंध विशेषज्ञों के एक दल का कहना है कि मार्च 2012 को खत्म हुए वर्ष में तालिबान ने 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

संघर्ष के बीच सीरिया पर UNSC की बैठक

Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 18:30

सीरिया में बिगड़ती मानवीय स्थिति से निपटने के उपायों पर विचार के लिए आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हो रही है।

‘सीरिया पर सुरक्षा परिषद का एकमत होना जरूरी’

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 08:47

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के नए विशेष दूत लखदर ब्राहिमी ने सोमवार को यह स्वीकार किया कि सीरिया में अमन कायम करना एक कठिन कार्य है और कहा उनका पहला लक्ष्य इस मुद्दे पर सुरक्षा परिषद् में पैदा हुए गतिरोध को दूर करना है।

यूएनएससी ने की कांगो में हमले की निंदा

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 13:12

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना पर विद्रोही संगठनों के हमले में एक भारतीय सैनिक के मारे जाने की घटना की कड़ी निंदा की है।

हिलेरी ने की सीरिया पर प्रतिबंध की सिफारिश

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 18:11

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आज सीरिया में सत्ता हस्तांतरण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में प्रस्ताव लाने और उसपर और प्रतिबंध लगाने की बात कही।

सुरक्षा परिषद विस्तार पर भारत का जोर

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 10:00

भारत ने कहा है कि 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में करीब दस और सदस्यों को शामिल करते हुए इसका विस्तार किया जाना चाहिए।

'सुरक्षा परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़े'

Last Updated: Friday, January 27, 2012, 08:07

भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी एवं अस्थायी, दोनों श्रेणियों की सदस्य संख्या बढ़ाने का संयुक्त प्रयास किया है।

'सीरिया में हर रोज 40 लोगों की मौत'

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 07:40

सीरिया में अरब लीग के निगरानीकर्ताओं के आने के बाद से लगभग 400 लोग मारे जा चुके हैं। यह संख्या औसतन रोज 40 लोगों की मौत के बराबर है।

सुरक्षा परिषद के लिए ऑस्ट्रेलिया का भारत को समर्थन

Last Updated: Thursday, December 8, 2011, 12:39

संयुक्त राष्ट्र के विस्तारित सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता भारत के दावे का ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को समर्थन किया और कहा कि उनके देश की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा नई दिल्ली को यूरेनियम आपूर्ति के फैसले ने तेजी से बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के विकास में संभावित बाधा को खत्म कर दिया है।

पाक को भरोसा, भारत का वोट मिला है

Last Updated: Saturday, October 22, 2011, 07:35

दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्य चुने गए पाकिस्तान को पूरा विश्वास है कि भारत ने उसके पक्ष में मतदान किया होगा।

सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना पाक

Last Updated: Saturday, October 22, 2011, 04:53

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बन गया है।

सभी मोर्चों पर हो आतंक से मुकाबला : मनमोहन

Last Updated: Saturday, September 24, 2011, 14:14

संयुक्त राष्ट्र महासभा को तीन साल के अंतराल के बाद संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा परिस्थितियों को बेहतर ढंग से परिलक्षित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जल्द सुधार और विस्तार किये जाने की जोरदार वकालत की है.

सीसीआईटी पर भी जोर देगा भारत

Last Updated: Friday, September 23, 2011, 13:15

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 66वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे. शुक्रवार को वह महासभा में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक समझौते की जरूरत जैसे मुद्दे पर जोर देंगे.

सीरिया में 26 को मौत के घाट उतारा

Last Updated: Friday, August 19, 2011, 04:35

सीरिया में सैन्य बलों ने एक स्टेडियम में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. इन लोगों के आंखों पर पट्टियां बंधी थीं. इस तरह से अब तक की कार्रवाई में मरने वालों की संख्या 2,000 तक पहुंच चुकी है.