पाक में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

पाक में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दक्षिणी पाकिस्तान में बाढ़ से करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने यहां पाकिस्तान सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए संवाददाताओं से बाढ़ प्रभावित आबादी के सम्बंध में यह बात कही।

नेसिर्की ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसिया व गैर-सरकारी संगठन सरकार के नेतृत्व में चल रहे राहत कार्यो में सहयोग दे रहे हैं।

सितम्बर की शुरुआत में आई बाढ़ में पाकिस्तान के सिंध, पंजाब व बलूचिस्तान प्रांत बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे। इन प्रांतों में 270,000 लोग विस्थापित हो गए थे। पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यो के समन्वयक नेसिर्की ने कहा कि खाद्य सामग्री व अन्य सामग्रियों की आपूर्ति किए जाने के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग संकटपूर्ण स्थितियों में जीवन जी रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय के सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पोंस फंड विभाग ने बाढ़ राहत के तहत पाकिस्तान को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं व प्रभावित परिवारों के लिए आश्रय के तहत एक करोड़ डॉलर राशि का आवंटन किया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 24, 2012, 14:51

comments powered by Disqus