पाकिस्तान में बाढ़ से 52 की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित

पाकिस्तान में बाढ़ से 52 की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित

पाकिस्तान में बाढ़ से 52 की मौत, 7 लाख लोग प्रभावितकराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से कम से कम 52 लोग मारे गए और करीब 7,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बाढ़ की वजह से हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई। प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 260 करोड़ रुपए के राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा की है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि परिवारों के राहत और पुनर्वास अभियान पूरा करने में महीनों का समय लग सकता है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी अकबर दुर्रानी ने कहा कि मानसून की बारिश ने 30 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 11 सितंबर को मौसम विभाग ने 432 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।

अधिकारी ने कहा कि बारिश के कारण बाढ़ से प्रांत के झाल मगसी, जाफराबाद और नसीराबाद जिलों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 24, 2012, 23:23

comments powered by Disqus