Last Updated: Friday, February 10, 2012, 05:24
लीमा: पेरू में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। बीते दो दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सान मार्टिन प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। देश के 22 प्रांतों में विभिन्न शहरों के बीच यातायात सम्पर्क टूट गया है। सरकार ने अब तक करीब 22 टन आपातकालीन राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।
First Published: Friday, February 10, 2012, 13:21