फ्रांस ने इजरायल से कहा, युद्ध विकल्प नहीं

फ्रांस ने इजरायल से कहा, युद्ध विकल्प नहीं

तेल अवीव : फ्रांस के विदेश मंत्री लारियेंट फैबियस ने कहा है कि इस्राइल और गाजा के बीच फौरन संघषर्विराम की जरूरत है और फ्रांस इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है। यह कभी भी विकल्प नहीं हो सकता। दो शब्द सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं और वह हैं तत्काल संघषर्विराम। इजरायल और फलस्तीनी क्षेत्रों के एक दिवसीय दौरे के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में हालात काफी कठिन है। कई जानें गई हैं। फ्रांस संघषर्विराम के लिए राह बनाने का काम कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास के साथ पेरिस का कोई सीधा संपर्क नहीं है। फैबियस ने कहा कि मुझे लगता है कि मिस्र के राष्ट्रपति इस संकट में महत्वपूर्ण हो सकते हैं और उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 19, 2012, 09:37

comments powered by Disqus