`बर्लुस्कोनी ने नाबालिग सेक्स वर्कर से बनाए थे संबंध`

`बर्लुस्कोनी ने नाबालिग सेक्स वर्कर से बनाए थे संबंध`

`बर्लुस्कोनी ने नाबालिग सेक्स वर्कर से बनाए थे संबंध` मिलान: इटली स्थित मिलान के एक न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की वकील ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी ने मोरक्को की नाबालिग यौनकर्मी `रूबी द हर्ट स्टीलर` के साथ यौन सम्बंध बनाए थे। मुताबिक अभियोजन पक्ष की वकील इलडा बोकैसिनी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं की करीमा अल-माहरो (रूबी) ने बर्लुस्कोनी के साथ यौन सम्बंध बनाए थे और उसे इसका फायदा मिला था।

बर्लुस्कोनी पर नाबालिग यौनकर्मी के साथ यौन सम्बंध बनाने तथा अवैध सम्बंधों के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि वह नाबालिग है।

बोकैसिनी के मुताबिक, बर्लुस्कोनी ने 2010 में प्रधानमंत्री रहते हुए मिलान के नजदीक स्थित उनके घर में यौन सम्बंध बनाने के बदले 17 वर्षीय बैले नर्तकी रूबी को पैसे दिए थे।

इटली में यौन सम्बंध बनाने की कानूनी उम्र 14 साल है, लेकिन 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ पैसे देकर सम्बंध बनाना अपराध है।

बर्लुस्कोनी पर रूबी को पुलिस की हिरासत से रिहा करवाने के लिए पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप है जो उन्होंने अपने अवैध सम्बंध को छिपाने के लिए किया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 14, 2013, 11:01

comments powered by Disqus