मिस्र में इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

मिस्र में इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन


काहिरा : अमेरिका में बनी कथित इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ मिस्र में भी लोग सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोगों ने राजधानी काहिरा स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

सरकार ने लोगों से शांति एवं संयम बरतने की अपील की है। विवाद `इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स` नामक फिल्म को लेकर है। कथित तौर पर अमेरिका में बनी इस फिल्म में पैगम्बर मुहम्मद का मजाक उड़ाने की बात कही जा रही है। यह फिल्म अरबी भाषा में भी बनाई गई है और इसे `यूट्यूब` पर डाला गया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

`अलजजीरा` के अनुसार, फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन मंगलवार से ही शुरू हो गया था। करीब 200 प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काहिरा में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। वे `मिस्र छोड़ो` के नारे लगा रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारी दूतावास परिसर की दीवार पर चढ़ गए और उन्होंने वहां से अमेरिकी झंडा उतारकर काले रंग का इस्लामी झंडा फहरा दिया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 13, 2012, 13:05

comments powered by Disqus