Last Updated: Monday, August 6, 2012, 10:36
काहिरा : मिस्र के नॉर्थ सिनाई में एक सीमा चौकी पर हुए हमले में कम से कम 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। रविवार को चिकित्सा एवं सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शाम की नमाज के ठीक बाद इफ्तार के समय पुलिकर्मियों पर यह हमला अचानक हुआ। हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सुरक्षा बल अब भी उनकी तलाश कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक बख्तरबंद गाड़ी चुराई गई है।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि घायलों की हालत गम्भीर है। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 6, 2012, 10:36