यूएन का सीरिया प्रस्ताव रूस को मंजूर नहीं

यूएन का सीरिया प्रस्ताव रूस को मंजूर नहीं

मास्को : रूसी उप विदेश मंत्री गेनेडी गेटिलोव ने कहा है कि रूस को पश्चिमी देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया पर पेश किए गए प्रस्ताव पर आपत्ति है। रूसी सरकार को डर है कि इस प्रस्ताव का डेमेस्कस के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक उन्होंने कहा, `हम बार-बार यह कहते रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सातवां अध्याय हमें नामंजूर है।` उन्होंने प्रस्ताव के उस हिस्से की चर्चा की जिसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र अपने फैसले लागू कराने के लिए तत्काल सैन्य उपाय कर सकेगा।
उन्होंने कहा, `भविष्य में बल प्रयोग को औचित्यपूर्ण ठहराने के लिए प्रस्ताव का इस्तेमाल किया जाना हमें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।`

अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने इस प्रस्ताव को तैयार किया है, जो सीरियाई अधिकारियों को भारी मात्रा में हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए 10 दिन की समयसीमा देता है। प्रस्ताव के पालन में डेमेस्कस के असफल रहने पर उसके खिलाफ कूटनीतिक व आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 13, 2012, 13:04

comments powered by Disqus