Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 21:35
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक कुमार मुखर्जी होंगे। वे हरदीप सिंह का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को पदमुक्त हो गए थे। मुखर्जी संयुक्त राष्ट्र में भारत के 20वें स्थायी प्रतिनिधि हैं। उन्होंने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव बान की मून के समक्ष अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने मुखर्जी की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में भारत की भूमिका की सराहना भी की। मुखजी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा निर्धारित पांच लक्ष्यों को प्राप्त करने में संयुक्त राष्ट्र की भरपूर सहायता करने का आश्वासन दिया। मुखर्जी इससे पहले विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव (राजनीतिक) थे। वह 1978 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 17, 2013, 21:35