यूरोप की ठंड ने ली 250 लोगों की जान - Zee News हिंदी

यूरोप की ठंड ने ली 250 लोगों की जान

रोम : यूरोप में बीते कई दिनों से पड़ रही ठंड ने 250 लोगों की जान ले ली है। इटली में बर्फीले तूफान से लोग भारी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन में सबसे ज्यादा 122 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों की मौत तो सड़कों पर हो गई। यहां कई स्थानों पर तापमान शून्य से 38.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। कई हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा है क्योंकि बर्फ जमी होने से विमानों का उड़ान भरना मुश्किल है।

 

इटली में कई इलाकों में बर्फीले तूफान की मार लोग झेल रहे हैं। रोम के निकट एक पोत से 262 लोग घबराकर बाहर आ गए। पिछले दिनों इटली में एक पोत के पलट जाने से 32 लोगों की मौत हो गई थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 4, 2012, 21:13

comments powered by Disqus