Last Updated: Friday, February 10, 2012, 04:42
बेलग्रेड : यूरोप में ठंड की मार से जलमार्ग के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली डैन्यूब नदी भी जम गई है। ठंड के इस कहर से अब तक यहां कम से कम 460 लोगों की मौत हो गई है।
10 देशों से बहने वाली यह नदी परिवहन, उर्जा, सिंचाई, उद्योग आदि के लिये महत्वपूर्ण मानी जाती है। अब ठंड में यह ऑस्ट्रिया से लेकर अपने उद्गम ब्लैक सी तक पूरी या आंशिक रूप से जम गयी है।
सर्बिया, क्रोशिया, बुल्गारिया, रोमानिया, हंगरी और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में इस नदी पर बर्फ की चादर जम गई है जिससे परिवहन बाधित हो चुका है। सर्बिया के वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कल बताया कि आर्थिक रूप से इसके परिणाम बहुत ही भयानक हो सकते हैं।
शुक्रवार से बुल्गारिया के 224 जहाज बंदरगाहों पर अटके हुए हैं और क्रोशिया में यूक्रेन के बचाचकर्ता राहत कार्य के लिए पहुंच गये हैं। बुल्गारिया में तापमान शून्य से 28.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, February 10, 2012, 12:47