Last Updated: Monday, June 25, 2012, 23:59
लक्जमबर्ग : यूरोपीय संघ ने आज सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद शासन पर नये प्रतिबंध लगा दिये। इन प्रतिबंधों में सरकार के छह मंत्रियों और एक बैंक एवं एक टेलीविजन कंपनी को निशाना बनाया गया है।
एक बयान में कहा गया कि समूह के विदेश मंत्रियों ने प्रतिबंधों के 16वें दौर पर सहमति जतायी है। प्रतिबंधों का दौर मार्च 2011 में असद विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के बाद से शुरू हुआ था और अभी तक कुल 129 लोगों और 49 प्रतिष्ठानों को काली सूची में डाला जा चुका है।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख कैथरीन एशटन ने कहा, जब तक दमन जारी रहेगा, यूरोपीय संघ शासन के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखेगा। काली सूची में डाले गये व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों की पहचान फिलहाल पता नहीं लग पायी है। लेकिन ईयू के कई राजनयिकों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सीरिया के रक्षा एवं गृह मंत्रालय की यूरोप में स्थित संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 25, 2012, 23:59