राज राजारत्नम को 11 साल की सजा - Zee News हिंदी

राज राजारत्नम को 11 साल की सजा



न्यूयॉर्क : एक पूर्व अरबपति जिसे सरकार ने अवैध भेदिया कारोबार का आधुनिक चेहरा कहा है, को गुरुवार को भेदिया कारोबार में 11 साल की सजा सुनाई गई। गैलियन समूह के संस्थापक राज राजारत्नम को भेदिया कारोबार में सबसे लंबी अवधि की सजा  दी गई है। हालांकि अभियोजकों ने राजारत्नम को 20 साल की सजा दिए जाने का आग्रह किया था। अमेरिकी जिला जज रिचर्ड जे हॉवेल ने राजारत्नम पर एक करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। जज ने कहा कि उनका मानना है कि राजारत्नम ने इस अवैध कारोबार से 5 करोड़ डॉलर का मुनाफा कमाया।
हॉलवेल ने कहा कि उनका अपराध हमारी कारोबारी संस्कृति में वायरस को दर्शाता है, जिसे खत्म किए जाने की जरूरत है। श्रीलंका में जन्मे 54 वर्षीय राजारत्नम को 28 नवंबर को जेल में भेजा जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि उन्हें किस जेल में रखा जाएगा।
जज ने राजारत्नम के प्रति कुछ नरमी उनके स्वास्थ्य को देखते हुए तथा उनके द्वारा किए गए धर्मार्थ कार्यों को देखते हुए दिखाई। जज ने राजारत्नम द्वारा पाकिस्तान में भूकंप पीड़ितों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, October 13, 2011, 23:17

comments powered by Disqus