'रूस में कभी तानाशाही नहीं आएगी' - Zee News हिंदी

'रूस में कभी तानाशाही नहीं आएगी'




मास्को : रूस में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन ने  कहा कि उनके देश में कभी तानाशाही नहीं आ सकती। संसदीय चुनावों में कथित धांधली की बात सामने आने के बाद से पुतिन का विरोध यहां तेज हुआ है।

 

पुतिन ने साइबेरिया के तोमस्क पॉलीटेकनिक विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा, रूस एक खुला देश है, यह बात मायने नहीं रखती कि लोग क्या कहते और लिखते हैं। इसका कोई मतलब नहीं है कि लोग तानाशाही की आशंका जता रहे हैं।

 

हमारे यहां आज ऐसा नहीं है और उम्मीद करता हूं कि ऐसा कभी नहीं होगा। वर्ष 2000 से 2008 तक दो बार रूसी राष्ट्रपति रह चुके पुतिन ने कहा कि लोग सभी आशंकाओं को खारिज कर दें क्योंकि यह उनके राष्ट्रपति चुने जाने की योजना के विरोध में कुछ लोगों को नेता बनाने का प्रयास भर है।

 

उन्होंने कहा, हमारे यहां खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था है और हम व्यापक तौर पर खुले देश हैं।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 25, 2012, 23:25

comments powered by Disqus