रूस में बाढ़ का कहर, 100 की मौत

रूस में बाढ़ का कहर, 100 की मौत

मास्को : रूस के दक्षिणी भाग क्रेसनोडर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। आपात मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित गेलेंडजिक शहर रहा, जहां ट्रांसफार्मर में खराबी से पांच लोगों की मौत हो गई।

शहर में बाढ़ के कारण ध्वस्त मकान के मलबे से दो शव बरामद किए गए, जबकि तीन शव गेलेंडजिक के नजदीक स्थित गांव से बरामद किए गए।

रूस के दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है। बाढ़ के कारण 320 घर एवं लगभग एक हजार लोग प्रभावित हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 8, 2012, 08:24

comments powered by Disqus