विवादास्पद द्वीपों के पास जल क्षेत्र में घुसे 8 चीनी जहाज : टोक्यो

विवादास्पद द्वीपों के पास जल क्षेत्र में घुसे 8 चीनी जहाज : टोक्यो

टोक्यो : जापान सरकार ने कहा है कि चीन के आठ सरकारी जहाज विवादास्पद द्वीपों के पास जापानी जल क्षेत्र में आज प्रवेश कर गए।

तोक्यो द्वारा इस द्वीपसमूह के एक हिस्से का राष्ट्रीयकरण करने के बाद पहली बार किसी एक दिन में इतनी संख्या में जहाजों ने प्रवेश किया है।

जापान के तटरक्षक ने इन जहाजों के पूर्वी चीन सागर के इन द्वीपों के पास तक प्रवेश करने की पुष्टि की।

जापान तटरक्षक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि समुद्री क्षेत्र निगरानी करने वाले जहाज सेनकाकू द्वीपों से 12 समुद्री मील की दूर पहुंच गए।

गौरतलब है कि इन द्वीपों पर ताइवान भी अपना दावा करता है।

जापान के मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव योशीहीदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि चीन के सरकारी जहाजों का बार-बार जापानी जल क्षेत्र में घुसना पूरी तरह अस्वीकार्य है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 23, 2013, 10:23

comments powered by Disqus