Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 15:13

टोक्यो : जापान ने कहा है कि रविवार को पूर्वी चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र में चीन का एक जहाज कुछ समय के लिए चक्कर लगाता रहा।
जापान के तटरक्षक ने एक बयान में कहा है कि मछली पकड़ने पर नजर रखने वाला एक गश्ती जहाज सेनकाकू द्वीपसमूह के कूबा के पूर्व में आ गया और 16 मिनट तक चक्कर लगाता रहा।
पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपसमूह पर चीन अपने अधिकार का दावा करता है। इसे वहां दियावू नाम से जाना जाता है। हाल के दिनों में द्वीपसमूह को लेकर दोनों देशों के बीच विवादों ने काफी तूल पकड़ा है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 24, 2013, 14:21