श्रीलंका की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बर्खास्त, Sri Lanka`s first woman Chief Justice sacked

श्रीलंका की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बर्खास्त

श्रीलंका की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बर्खास्त कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश शीरानी बंडारनायके को रविवार को बर्खास्त कर दिया।

न्यायमूर्ति बंडारनायके की बर्खास्त के पहले राजपक्षे ने संसद द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए महाभियोग को मंजूर कर लिया। वकीलों और अन्य लोगों के व्यापक विरोध के बावजूद चलाए गए महाभियोग में बंडारनायके को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था।

54 वर्षीय बंडारनायके को पद छोड़ने के लिए नोटिस भेज दिया गया है। दो दिन पहले ही संसद ने उन पर महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया था जिसके बाद न्यायपालिका और सरकार के बीच मतभेद गहरे हो गए थे।

अधिकारियों को स्थानीय मीडिया ने यह कहते हुए उद्धृत किया है ‘प्रधान न्यायाधीश को यह बताने के लिए नोटिस भेज दिया गया है कि उन्हें पद से हटाया जा रहा है।’ इससे पहले अदालतों ने बंडारनायके के खिलाफ महाभियोग चलाए जाने को असंवैधानिक बताया था औरउन्हें दोषी ठहराने वाली संसदीय समिति की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

विभिन्न अधिकार समूहों, नागरिकों, वकीलों आदि ने सरकार से प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग नहीं चलाने के लिए कहा था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 13, 2013, 15:44

comments powered by Disqus