Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 13:34
कोलंबो : श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा उल्लंघन करने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
श्रीलंकाई नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन मछुआरों को आज कलपीतिया के तट के निकट से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद नौसेना ने इनको कलपीतिया पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों देशों के मछुआरों के एक दूसरे की सीमा में प्रवेश कर जाने को लेकर अक्सर तनाव पैदा हो जाता है।
श्रीलंका के मछुआरों ने पिछले महीने इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया था कि भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जाए। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 3, 2013, 13:34