Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 15:11
रामेश्वरम : कच्चातिवू द्वीप के समीप मंगलवार तड़के मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 20 मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने कथित रूप से हमला किया।
अधिकारियों ने बताया कि नौसेना के जवानों ने मछुआरों की नौकाएं चारों ओर से घेर ली। उन्होंने उन्हें कथित रूप से पीटा एवं उनका जीपीएस उपकरण ले लिया। उन्होंने उनके जाल भी फाड़ दिए तथा पकड़ी हुई मछलियां समुद्र में फेंक दीं।
कच्चातिवू 1970 में भारत ने एक समझौते के तहत श्रीलंका को दे दिया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 19, 2013, 15:11