Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 19:04

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र के गीत ‘वन वूमन’ में मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी दिखेंगी। महिलाओं के सम्मान में तैयार इस गाने में दुनिया के 20 देशों की 25 महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं।
दुनिया भर की महिलाओं के सम्मान में बने इस गाने को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल प्रदर्शित किया जाएगा। इस गाने में बदलाव के आह्वान के साथ ही देश और समाज में अभिन्न योगदान देने वाली महिलाओं के धर्य और साहस को सलाम किया गया है।
वर्ष 2011 में संयुक्त राष्ट्र के लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण इकाई यू एन वूमन के गठन के समय संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभागार में इस गीत को प्रदर्शित किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, March 7, 2013, 19:04