सीरिया : दमिश्क, अलेप्पो के पास सेना-विद्रोहियों के बीच घमासान

सीरिया : दमिश्क, अलेप्पो के पास सेना-विद्रोहियों के बीच घमासान

सीरिया : दमिश्क, अलेप्पो के पास सेना-विद्रोहियों के बीच घमासानबेरूत : सीरियाई सैनिकों और विद्रोहियों के बीच देश की राजधानी दमिश्क के बाहर और उत्तरी शहर अलेप्पो में संघर्ष जारी है। जबकि गृह युद्ध से बचने के लिए और अधिक नागरिक सीमा पार करके पड़ोसी देश तुर्की में प्रवेश कर गए।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र राजनयिकों ने न्यूयार्क में कहा कि कोफी अन्नान के पद पर नियुक्ति के लिए उपयुक्त व्यक्ति की तलाश जारी है।

अन्नान ने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र-अरब लीग के दूत के पद से त्यागपत्र देने के साथ ही सीरिया में शांति बहाली का अपना प्रयास छोड़ दिया है तथा वह इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगे।

राजनयिकों ने कहा है कि अन्नान का स्थान लेने के लिए अल्जीरिया के पूर्व विदेश मंत्री एवं लंबे समय तक संयुक्त राष्ट्र अधिकारी रहे लखदर ब्राहिमी मजबूत दावेदार हैं। इन राजनयिकों ने यह बात अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कही क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख अन्नान ने गत सप्ताह सीरिया में संयुक्त राष्ट्र-अरब लीग के दूत पद से अपना त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। उन्होंने त्यागपत्र की घोषणा छह महीने तक शांति बहाली के अपने प्रयास में असफल होने के बाद की है।
अन्नान इस बात को अप्रसन्न थे कि वह सीरिया में अस्थायी संघषर्विराम कराने में भी सफल नहीं हो पाए तथा वहां संघर्ष पूण गृहयुद्ध में तब्दील हो गया।

अन्नान के स्थान पर नियुक्ति के लिए नए व्यक्ति की तलाश से यह पता चलता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सीरिया में हिंसा समाप्त कराने के लिए राजनयिक प्रयास पूरी तरह से छाड़ा नहीं है।

सीरिया में बशर अल असद के सैनिकों से मुकाबला करने के लिए ब्रिटेन सीरियाई विद्रोहियों को 50 लाख पाउंड की कीमत का गैरघातक व्यावहारिक सहायता मुहैया कराएगा जिसमें संचार उपकरण और शारीरिक कवच शामिल है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री एंड्रयू मिशेल ने सीरियाई शरणार्थियों के लिए ब्रिटिश सहायता चौगुनी करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ब्रिटेन प्रति महीने आंतरिक रूप से विस्थापित हुए 80 हजार सीरियाई नागरिकों को भोजन मुहैया कराने के लिए मदद प्रदान कर रहा है।

हेग ने कहा, अब राजनयिक प्रगति के अभाव में ब्रिटेन और प्रयास करेगा। हम सीरियाई नागरिकों को और सीरियाई राजनीतिक विपक्ष को अपना सहयोग बढ़ाएंगे जिसमें 50 लाख पाउंड का गैर घातक व्यावहारिक सहायता होगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 10, 2012, 23:54

comments powered by Disqus