सीरिया पर यूएन का प्रस्ताव एकतरफा है: रूस

सीरिया पर यूएन का प्रस्ताव एकतरफा है: रूस

सीरिया पर यूएन का प्रस्ताव एकतरफा है: रूसदुबई: संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत कोफी अन्नान के सीरिया सरकार और विद्रोहियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने से इनकार करने के एक दिन बाद रूस के तीन युद्धपोत 260 से अधिक मरीन को लेकर सीरिया के बंदरगाह टॉरस रवाना हो गए।

गल्फ न्यूज के अनुसार, यह कदम तेजी से डूब रही असद सरकार को बचाने के लिए उठाया गया है क्योंकि रूस को सीरिया का सहयोगी माना जाता है।

हालांकि रूस ने इस आरोप को खारिज किया है, रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्धग्रस्त देश में कोई युद्धक जहाज भेजने की योजना नहीं है।

हाल के दिनों में सीरिया में हिंसा बहुत तेजी से फैली है, सीरियन आर्मी और विद्रोहियों के बीच सत्ता पर अधिकार के लिए संधर्ष तेजी से फैलती जा रही है। अलेप्पो की गलियों में कल से प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं और असद की मौत की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विटली चुर्किन ने सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा, यह प्रस्ताव एकतरफा है। रूस ने दावा किया कि यह मसौदा सीरिया सरकार के खिलाफ बनाया गया है।

First Published: Saturday, August 4, 2012, 23:53

comments powered by Disqus