‘सीरिया में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे’

‘सीरिया में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे’

‘सीरिया में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे’पराग्वे : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आगाह किया कि अगर असद प्रशासन सीरियाई लोगों के खिलाफ रासायनिक हथियार इस्तेमाल करेगा तो अमेरिका उसे बरदाश्त नहीं करेगा।

चेक विदेश मंत्री कार्ल स्वारजनबर्ग के साथ मुलाकात के बाद क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका इससे ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा,‘हम एक बार फिर असद प्रशासन को कड़ी चेतावनी दे रहे हैं कि उनका व्यवहार निंदनीय है। अपने लोगों के खिलाफ उनकी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।’

क्लिंटन ने कहा,‘खास मकसद से असद प्रशासन को हम कोई पत्र नहीं भेजने जा रहे। अपने लोगों के खिलाफ वे रासायनिक हथियार का इस्तेमाल करते हैं तो निश्चित तौर पर हम कदम उठाएंगे।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, December 3, 2012, 17:38

comments powered by Disqus