सीरिया में रासायनिक हथियार के इस्तेमाल से मून हैरान

सीरिया में रासायनिक हथियार के इस्तेमाल से मून हैरान

सीरिया में रासायनिक हथियार के इस्तेमाल से मून हैरानसंयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने दमिश्क के बाहरी इलाके में कथित रूप से किए गए रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की खबर पर हैरानी जाहिर की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाके में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की खबर पर हैरानी प्रकट करते हुए बुधवार को यह दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी तरफ से रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून का उल्लंघन होगा।

उप प्रवक्ता एडुआडरे डेल बुये ने यहां नियमित समाचार वार्ता के दौरान कहा कि मून इस बात से अवगत हैं कि कुछ देश जैसे, अरब लीग और यूरोपीय संघ ने सीरिया में रासायनिक हथियार के संभावित इस्तेमाल की हाल की खबर पर गहरी चिता प्रकट की है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 22, 2013, 10:04

comments powered by Disqus